
ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया का संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति।
दरभंगा: ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत सिंघवारा प्रखंड के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत में रविवार को बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन मुखिया अजय कुमार झा के तत्वावधान में और अध्यक्षता अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में ब्राह्मण की एकजुटता, मान-सम्मान, अधिकार और नेतृत्व जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

संगठन विस्तार के क्रम में तारकेश कुमार झा को सिंघवारा प्रखंड अध्यक्ष, अलिन्द्र ठाकुर (सिरहुल्ली) को प्रखंड संरक्षक, और सुजीत कुमार झा को हरिहरपुर पूर्वी पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, केवटी प्रखंड अध्यक्ष पद पर तरुण कुमार चौधरी (पिण्डारुच), प्रखंड संरक्षक पद पर संजय कुमार (मुखिया, बनसारा पंचायत) और महासचिव पद पर श्याम किशोर झा (कारजापट्टी) को नियुक्त किया गया।

मिथिला की परंपरा के अनुसार, सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को पाग और चादर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. प्रभाकर झा को भी पाग-चादर से सम्मानित किया गया।

सभा में डाॅ. प्रभाकर झा, मुखिया अजय कुमार झा, अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार चौधरी, तरुण कुमार चौधरी, अजय कुमार झा (मझिगामा), कौशल कुमार झा, संजय कुमार, श्याम किशोर झा, तारकेश झा, सुजीत कुमार झा, रौशन ठाकुर, बंग्टेश्वर झा, मंटु झा, सुबोध झा, पंकज मिश्रा, प्रदीप झा, अभिनव, अंशु, प्रकुल, बब्लू झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।


