Home Featured भाई-भाई के बीच चली गोली, दोनों घायल होकर फरार।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 3, 2025

भाई-भाई के बीच चली गोली, दोनों घायल होकर फरार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अझौल गांव में मंगलवार की रात दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद में गोलियां चल गईं। मृतक अनिल सिंह के पुत्र चंदन सिंह व चुन्नू सिंह ने एक-दूसरे पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों भाई इलाज कराने के लिए फरार हो गए।

Advertisement

बहादुरपुर थाने के सअनि रुकेश कुमार ने बताया कि 1 सितंबर की रात गश्ती के दौरान सूचना मिली कि अझौल गांव में भाई-भाई के बीच गोलीबारी हुई है। सूचना पर पुलिस रात करीब 10:55 बजे मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। आसपास भी कोई ग्रामीण उपलब्ध नहीं थे।

Advertisement

अगली सुबह पुनः सत्यापन में यह पुष्टि हुई कि 1 सितंबर को शाम करीब 8 बजे चंदन सिंह और चुन्नू सिंह ने आपसी विवाद में एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। दोनों गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद गांव से फरार हैं। पुलिस ने इस मामले को संज्ञेय अपराध मानते हुए आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि अझौल गांव निवासी मृतक अनिल सिंह पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। करीब तीन वर्ष पूर्व बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पर आपसी वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में अनिल सिंह सहित चार लोगों की मौत हो चुकी थी। उस मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था।

Advertisement

Share