Home मुख्य भाकपा माले के संस्थापक चारु मजूमदार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
मुख्य - July 28, 2016

भाकपा माले के संस्थापक चारु मजूमदार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

FB_IMG_1469749117982

दरभंगा: भाकपा माले प्रखंड इकाई की ओर से गुरुवार को पार्टी के संस्थापक व प्रथम महासचिव चारु मजुमदार को श्रद्धांजलि दी गई। शहादत दिवस पर अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में वरीय नेता आरके सहनी ने कहा कि चारु मजूमदार सहित सभी शहीदों के सपने को पूरा करने के लिये वर्तमान समय में सांप्रदायिक एवं फासिस्ट विचारधारा के खिलाफ जनता को जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कयूम रजा, अली मोहम्मद, शकीला खातून, शोभा देवी, संतोष यादव, राजकुमार मंडल, सुशीला चौधरी, महमूद, अमीरुल ह़क, मो.सज्जाद, फूलो देवी ने विचार रखे।

Share

Leave a Reply