Home Featured भाजपा के फायर ब्रांड जिबेश मिश्रा सहित पांच बार के विधायक संजय सरावगी ने ली मंत्री पद की शपथ। 
Featured - मुख्य - February 26, 2025

भाजपा के फायर ब्रांड जिबेश मिश्रा सहित पांच बार के विधायक संजय सरावगी ने ली मंत्री पद की शपथ। 

दरभंगा: महाशिवरात्रि के दिन बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में दरभंगा केलिए भी दोहरी खुशी की खबर सामने आई है। भाजपा कोटा से बनाये सात मंत्रियों में से दो चेहरे दरभंगा जिले के शामिल हैं। इनमें भाजपा विधायक संजय सरावगी और जिबेश मिश्रा का नाम शामिल है।

Advertisement

संजय सरावगी 5वीं बार शहरी विधानसभा विधायक बने और भाजपा का प्रमुख चेहरा हैं। श्री सरावगी 2005 में पहलीबार विधायक बने और तब से एकबार भी चुनाव नहीं हारे हैं। विधानसभा में पार्टी ने वोकल लीडर के रूप में 2022 में इन्हें विधानसभा का सचेतक बनाया था।

Advertisement

वहीं जाले विधानसभा के वर्तमान विधायक जिबेश मिश्रा पहले भी बिहार सरकार में मंत्री राह चुके हैं। अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले जिबेश मिश्रा की छवि भाजपा के फायर ब्रांड नेता की है। उन्होंने 2015 में पहला और 2020 में दूसरा चुनाव जीता। भूमिहार कोटे से इन्हें मंत्री बनाया गया है।

Advertisement

इन दोनों नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेते ही दरभंगा भाजपा में हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया में लगातार बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

Advertisement
Share