
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दर्जनों असहायों के बीच किया कंबल का वितरण।
दरभंगा: सोमवार को जिले में ठंढ कहर बरपा रहा था, वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ठंढ से बचाव केलिए असहायों के बीच कंबल का वितरण कर रहे थे।

दरअसल, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के गंगासागर मुहल्ले में समाजसेवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी द्वारा गरीबों व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। ततपश्चात मंदिर परिसर को साफ करके सफाई अभियान भी चलाया गया।

इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक् बालेन्दु झा ने सभी लोगों को मकर संक्रांति की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। हर सक्षम व्यक्ति को यथासंभव असहायों की मदद में सहयोग करना चाहिए।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुधा नंदन झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मौके पर मणिकांत ठाकुर, मुकेश झा, पूजा कुमारी,उपासना कुमारी, कुणाल कुमार, विशाल कुमार, पिंटू भंडारी, सूरज मिश्रा, जय भारद्वाज, विजय साह सहित अन्य लोगों ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।

