
भारत-पाक तनाव के बीच दरभंगा जंक्शन पर किया गया सघन जांच।
दरभंगा: पाकिस्तान से तनाव के बीच दरभंगा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम सघन जांच अभियान चलाया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने पूरे दलबल के साथ स्टेशन परिसर में जांच की। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण दरभंगा स्टेशन हमेशा आतंकी खतरे के निशाने पर रहता है। इसी को देखते हुए पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

अभियान के दौरान यात्रियों के सामानों की मशीन से जांच की गई। महिला और पुरुष अधिकारी मौजूद रहे। हर यात्री का सामान खुलवाकर देखा गया। स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के यात्रियों की भी जांच की गई।

जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि ऊपर से आदेश मिला है कि एक-एक व्यक्ति की जांच की जाए। ताकि कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन में प्रवेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पूरी तरह सुरक्षित है। जीआरपी की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।


