Home Featured भारत-पाक सीजफायर पर तेजस्वी ने जताई नाराजगी, कहा – कोई तीसरा देश पंचायत करे ये मंजूर नहीं है।
Featured - मुख्य - May 13, 2025

भारत-पाक सीजफायर पर तेजस्वी ने जताई नाराजगी, कहा – कोई तीसरा देश पंचायत करे ये मंजूर नहीं है।

दरभंगा: एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने मंगलवार को दरभंगा पहुंचे तेजस्वी यादव ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि व्यापार बंद करने की धमकी पर सीजफायर करना देश के इतिहास के लिए ठीक नहीं है। भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में कोई तीसरा देश पंचायत करे, यह मंजूर नहीं।

Advertisement

तेजस्वी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। हाल ही में पहलगाम में निर्दोष टूरिस्ट की हत्या कर दी गई। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। हमें अपनी सेना पर गर्व है। हम सेना को सलाम करते हैं।

Advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर कोई देश, चाहे वह अमेरिका हो या कोई और, व्यापार बंद करने की धमकी दे और उसके दबाव में सीजफायर हो जाए, तो यह गलत है। हमारी सेना में वह ताकत है, जिसने पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े किए। आगे भी हमारी सेना पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा सकती है।

Advertisement

तेजस्वी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारी सेना ने शौर्य दिखाया है। आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए हम भारत सरकार के हर फैसले के साथ हैं।

Advertisement
Share