Home Featured भालपट्टी थाना का धर्मानंद कुमार ने थामा कमान, अपराध-शराब माफिया पर सख्ती का ऐलान।

भालपट्टी थाना का धर्मानंद कुमार ने थामा कमान, अपराध-शराब माफिया पर सख्ती का ऐलान।

दरभंगा: जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को धर्मानंद कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नियुक्ति लेने के बाद उन्होंने अपराधियों और शराब माफिया पर अंकुश लगाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Advertisement

पदभार संभालते ही धर्मानंद कुमार ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और थाना भवन का निरीक्षण किया। वे इससे पूर्व सदर थाना सहित अन्य थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और एक तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

Advertisement

नए थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी मुख्य जिम्मेदारी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करना, अपराध पर लगाम कसना और शराब माफिया को पकड़ना होगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, स्पष्ट किया कि निर्दोषों को फंसाया नहीं जाएगा, जबकि दोषियों को किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

Advertisement

धर्मानंद कुमार ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्य करने और सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है कि अपराध नियंत्रण में सुधार होगा।

Advertisement

Share