Home Featured भीषण अगलगी में लाखों की संपत्ति सहित पांच घर जलकर राख।

भीषण अगलगी में लाखों की संपत्ति सहित पांच घर जलकर राख।

दरभंगा के बहेड़ी में वलिगांव पंचायत के वार्ड 5 में मंगलवार रात एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई। रात करीब 8 बजे अचानक लगी आग ने 5 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

रामदेव लालदेव, रंजीत लालदेव, दीपक लालदेव, मिंटू लालदेव और करण लालदेव के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग में दो बकरियां, एक मोटरसाइकिल, घरों का फर्नीचर, अनाज, कपड़े और नगद राशि जल गई।

Advertisement

ग्रामीण दिलीप लालदेव ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ही कई घर जल चुके थे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Advertisement

पंचायत समिति सदस्य अब्दुल मतिम, सरपंच प्रतिनिधि भोला पासवान और सामाजिक कार्यकर्ता मणिकांत यादव ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisement
Share