Home Featured भीषण चोरी: एक ही रात में तीन आभूषण दुकानों को बनाया निशाना, पचास लाख से अधिक के गहने चोरी।

भीषण चोरी: एक ही रात में तीन आभूषण दुकानों को बनाया निशाना, पचास लाख से अधिक के गहने चोरी।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: जिले के पतोर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन आभूषण दुकानों को निशाना बनाते हुए क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना से स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊष्मामठ निवासी श्याम सुंदर शर्मा, राम लखन शर्मा एवं राम रतन शर्मा की आभूषण दुकान से चोरों ने सोने एवं चांदी के लगभग पचास लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने चुरा लिए। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए स्थानीय दुकानदार बबलू साह ने बताया कि रोज की तरह वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन सुबह शटर टूटा पाया गया और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।

Advertisement

चोरी की इस वारदात में दो अन्य दुकानों के शटर को भी तोड़ा गया, हालांकि वहां से कितनी चोरी हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्ती की व्यवस्था नगण्य है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Advertisement

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना की पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि चोरों के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Share