Home मुख्य भूमि विवाद में मारपीट, आठ जख्मी।
मुख्य - July 31, 2016

भूमि विवाद में मारपीट, आठ जख्मी।

received_1786476651598244

दरभंगा : बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए आपसी संघर्ष में आठ लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी स्व. असर्फी यादव के तीन पुत्र एवं बहु राजकुमार यादव, बिंदेश्वर यादव, प्रमोद यादव, विमला देवी, कुंती देवी, रेखा देवी, वतिया देवी सभी लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं. बताया जाता है कि 20 साल से जमीनी विवाद अपने पड़ोसी महेश यादव से चल रहा था. जिसको लेकर आरोपी महेश यादव सिंघेश्वर यादव, शिव नारायण यादव, लाल बाबू यादव, योगेंद्र यादव, दयाराम यादव, पप्पू यादव, मंजू देवी, संगीता देवी, आशा देवी, अमोलीया देवी, सुशीला देवी सभी आरोपी ग्राम हरिनगर के ही बताई जाती है. रविवार के रोज 11:00 बजे जमीन बदलेन को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गया, जिसको लेकर सभी आरोपी घर में घुसकर लाठी, रॉड, फरसा से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. सभी पीड़ित को बहेड़ी पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां सभी का ईलाज चल रहा है. बेंता पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share

Leave a Reply