
भूमि सुधार महाभियान का समापन, अंतिम दिन भी उमड़ी भीड़।
दरभंगा: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से चलाए जा रहे महाभियान का शनिवार को समापन हो गया। बहादुरपुर अंचल में 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चले इस अभियान के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोग अपने जमीन से जुड़े मामलों के लिए पहुंचे।

राजस्व कर्मियों ने बताया कि अभियान के दौरान उत्तराधिकारी, दाखिल-खारिज, जमाबंदी और कागजात सुधार से संबंधित आवेदन लिए गए। आवेदन निपटान के लिए तीन ऑपरेटरों की मदद से फॉर्म को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जो लोग अंतिम दिन भी आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं, वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन दे सकते हैं। प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और कागजात में किसी कमी की जानकारी आवेदक को फोन के माध्यम से दी जाएगी, ताकि सुधार तुरंत कराया जा सके। अंतिम दिन भी अंचल कार्यालय पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी और कागजात सुधार को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।


