Home Featured भैंस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत।

भैंस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत।

दरभंगा: जमालपुर थाना के पास बांध पर रविवार की शाम भैंस से टक्कर होने पर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए उसे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया।

Advertisement

युवक का नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया। वह थाना क्षेत्र के झगरुआ निवासी मजीद साह का पुत्र जसीम साह (26) बताया जाता है।

Advertisement

मृतक के बहनोई अब्दुल सलाम ने बताया कि जसीम बाइक से अपनी बहन के मनसारा स्थित ससुराल गया था। वह वहां से घर लौट रहा था। इसी दौरान बांध पर बाइक के भैंस से टकराने पर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके चेहरे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। शरीर के कई भाग में चोट थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी करता था।

Advertisement
Share