Home Featured मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करते हुए युवक रंगेहाथ गिरफ्तार, 8,841 रुपये बरामद।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 27, 2025

मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करते हुए युवक रंगेहाथ गिरफ्तार, 8,841 रुपये बरामद।

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर रुपये चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के पास से [8,841] रुपये नकद और दानपेटी तोड़ने में प्रयुक्त रेती बरामद की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना सुपौल बाजार स्थित खादी भंडार के पास मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर की है।

Advertisement

शुक्रवार देर रात आरोपी मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखे रुपये निकालकर फरार हो रहा था। इसी दौरान रात्रि गश्ती में तैनात एसआई शशिभूषण रजक की नजर आरोपी पर पड़ी। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिससे संदेह हुआ। पीछा कर उसे रोककर तलाशी ली गई, तो एक पोटली में रखे सिक्के और नकदी बरामद हुई।

Advertisement

बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुपौल बाजार बिचला टोला निवासी गुलाम रसूल के [26] वर्षीय पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मंदिर की दानपेटी से चोरी की घटना स्वीकार कर ली। थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर चोर है और सुपौल बाजार व आसपास के टोले में पहले भी चोरी की कई घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जानकारी मिली है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती की मांग की है। पुलिस ने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा तथा जल्द आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित करने की कार्रवाई की जा रही है।

Share