Home Featured मंदिर के सामने मिला मांस का टुकड़ा, सीसीटीवी फुटेज सामने आने से टला तनाव।
Featured - मुख्य - June 9, 2025

मंदिर के सामने मिला मांस का टुकड़ा, सीसीटीवी फुटेज सामने आने से टला तनाव।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों लगातार सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की खबरे आती रहती है। परंतु प्रशासनिक तत्परता के कारण एकबार फिर दरभंगा में सौहार्द बिगड़ने से बच गया।

Advertisement

दरअसल, सोमवार को शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र अंतर्गत रहमगंज स्थित रामजानकी मंदिर के सामने सड़क पर मांस का टुकड़ा गिरा हुआ मिलने से हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोग एवं हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता आदि जमा हो गए। लोगों में इसको लेकर आक्रोश था।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में लहेरियासराय सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गयी। सभी को समझाबुझा कर शांत किया गया। भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा भी मौके पर मौजूद थे।

Advertisement

पुलिस ने तत्काल कारवाई क्रय हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरा मामला साफ हुआ।

Advertisement

दरअसल, एक व्यक्ति बाइक में झोला टांगकर जा रहा था। झोला में पॉलीथिन के पैकेट भरे हुए थे। उन्ही में से एक पैकेट मंदिर के सामने गिर गया। फिर आने जाने वाले वाहनों के चपेट में आकर पॉलीथिन फट गया और उसमें रखा मांस सड़क पर पसर गया।

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि मांस का टुकड़ा जानबूझकर नही गिराया गया। यह महज संयोग था कि यह टुकड़ा मंदिर के सामने गिरा। फिलहाल मांस के टुकड़े को जप्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share