Home Featured मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद।

मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद।

दरभंगा: होली के मद्देनजर विभागीय और जिलाधिकारी, दरभंगा के निर्देश के आलोक में जिला में कई टीमों का गठन किया गया है,जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन, होटल,रेस्टोरेंट,ढाबा आदि की लगातार जाँच चल रही है।

Advertisement

सहायक आयुक्त, मद्य निषेध  प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मद्य निषेध विभाग के टीम द्वारा दरभंगा जिले में अवैध शराब के परिवहन,भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थलों पर सघन छापेमारी एवं लगातार गश्ती किया जा रहा है।

Advertisement

रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर सदर और बिरौल थानान्तर्गत छापामारी के दौरान देसी शराब 177 लीटर एवं विदेशी शराब 30.300 लीटर तथा 05 (चार पुरुष,एक महिला) को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

सहायक आयुक्त,मद्यनिषेध ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत अपराध है। उन्होंने कहा कि संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Share