
मनरेगा को कमजोर करने का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने लहेरियासराय में रखा उपवास।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: केंद्र की नीतियों से मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ जिला कांग्रेस ने रविवार को लहेरियासराय टावर पर गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखा। जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने मोदी सरकार पर करोड़ों गरीबों, मजदूरों व किसानों की आजीविका छीनने का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष पासवान ने कहा, “सरकार गरीबों की रोजी-रोटी छीनना चाहती है, कांग्रेस इसे होने नहीं देगी।” पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने मनरेगा का नाम-कानून बदलने को मजदूर वर्ग पर हमला बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, मिथिलेश चौधरी, पूर्व मेयर अजय जालान व प्रवक्ता मो. असलम ने गांधी विरासत पर प्रहार का आरोप लगाते हुए सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान किया।

नेताओं ने चेतावनी दी कि मनरेगा कमजोर करने वाली नीतियां वापस न हुईं तो संघर्ष तेज होगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी ने किया।
बड़ी संख्या में पहुंचे नेता-कार्यकर्ताकार्यक्रम को जीवन झा, रेयाज अली खां, परमानंद झा, रतिकांत झा, रीता मिश्रा, जमाल हसन, उदितनारायण चौधरी, जयशंकर चौधरी, राजा अंसारी, उदयशंकर मिश्र, कामेश्वर झा, रमन कुमार झा, राघवेंद्र कुमार, सुधीर यादव, सैयद तनवीर अनवर, प्रिंस परवेज, धनंजय सिंह, एहसान सिद्दीकी, अखिलेश झा, हसन परवेज, सुभाष झा, बीरेंद्र झा, नसीम हैदर, वसीम अहमद, जितेंद्र झा, रौशन झा, मो. परवेज, सुरेश राम, सिबली नोमानी, महताब अली आदि ने संबोधित किया।

