Home Featured मरम्मत के दौरान बस का अगला भाग गिरने से युवक की मौत।

मरम्मत के दौरान बस का अगला भाग गिरने से युवक की मौत।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मरम्मत करने के दौरान जैक के स्लिप कर जाने से युवक के शरीर पर बस का अगला भाग गिर पड़ा। हादसा होते ही वहां अफरा तफरी मच गई।

Advertisement

आनन फानन में युवक को इलाज के लिए दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मब्बी थाना क्षेत्र के गेहूमी निवासी दिलीप मंडल के पुत्र विकास मंडल(30) के रूप में की गई है।

Advertisement

मृतक के रिश्तेदार राजकुमार मंडल ने बताया कि विकास के पिता दिलीप मंडल गैरेज चलाते हैं। बुधवार को मरम्मत करने के लिए उन्होंने जैक पर बस का अगला भाग चढ़ाया था। आगे का एक चक्का खोलकर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। विकास अपने पिता के साथ हेल्पर का काम कर रहा था।

Advertisement

अचानक जैक के स्लिप करने से विकास बस की चपेट में आ गया। शरीर पर अगला भाग गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। डीएमसीएच लाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह अपने पिता के साथ बस की पत्ती रिपेयरिंग का काम कर रहा था।

Advertisement
Share