
महाराणा प्रताप स्मृति समारोह: हल्दीघाटी गान से गूंजेगा दरभंगा, क्षत्रिय महासभा ने की तैयारी।
दरभंगा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, दरभंगा जिला के तत्वावधान में 19 जनवरी को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर भव्य ‘महाराणा प्रताप स्मृति समारोह’ का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को सात फेरे विवाह भवन, लहेरियासराय में प्रेस संवाद आयोजित किया गया।

प्रेस संवाद में जिला पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि समारोह में विचार गोष्ठी, श्रद्धांजलि सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। क्षत्राणी बहनें महाराणा प्रताप के हल्दीघाटी युद्ध को गान के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी। जिले के सभी प्रखंडों से क्षत्रिय समाज के हजारों लोग शामिल होंगे, जबकि बिहार स्तर से मंत्री, विधायक और सांसदों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने सहमति जता दी है। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम क्षत्रिय समाज सहित अन्य समाजों की एकता में मील का पत्थर साबित होगा।वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया, जिनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं।

महासभा ने मीडिया से व्यापक कवरेज की अपील की। प्रेस संवाद में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पिंकू, प्रदेश महामंत्री ब्रजेश सिंह राठौर, डॉ. मृत्युंजय सिंह बबलू, पूर्व पार्षद रीता सिंह, करणी सेवा प्रदेश अध्यक्ष सागर सिंह, सुमन सिंह, पूर्व प्रमुख बंशत सिंह, उप प्रमुख मनोज सिंह, अमरनाथ सिंह, इंजीनियर चंदन सिंह, गोविंद प्रकाश सिंह चुनचुन, राम शंकर सिंह पप्पू, रुद्रानंद सिंह नीमठी, मुकेश सिंह, रिंकू सिंह, मिंटू सिंह, राजकुमार सिंह, भोला सिंह, इंजीनियर सत्यम शांतनु, संतोष सिंह, अतुल सिंह, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

