Home Featured महिला की न्यूड फोटो वायरल करने के मामले में सारण जिला से युवक गिरफ्तार।

महिला की न्यूड फोटो वायरल करने के मामले में सारण जिला से युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: महिला की न्यूड फोटो वायरल करने मामले में साइबर थाना की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisement

साईबर थाना कांड सं० – 20/25 में नामजद अभियुक्त कुंदन कुमार, पे० राधेश्याम, थाना भगवानबाजार, जिला सारण को साइबर थाना की पुलिस ने सारण जिला अंतर्गत गुदरी राय रामजी गली से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में गठीत टीम के द्वारा भगवानबाजार जिला सारण अन्तर्गत गुदरी राय रामजी गली से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी पर महिला का न्यूड फोटो वायरल करने व धमकी देने का आरोप है।

Advertisement

आरोपी कुंदन कुमार के पास घटना कारित करने मे उपयोग में लाये गए पोको एवं रेडमी कम्पनी का दो एन्ड्रॉयड मोबाईल, दो सिम बरामद किया गया है।

Advertisement
Share