Home Featured महिला को सफाई का झांसा देकर पांच लाख के गहने लेकर फरार हुए ठग।

महिला को सफाई का झांसा देकर पांच लाख के गहने लेकर फरार हुए ठग।

दरभंगा: जिले के मोरो थाना क्षेत्र से एक महिला से पांच लाख के गहनों की ठगी का मामला सामने आया है। इसे लेकर पटोरी निवासी देवेश कुमार चौधरी के पुत्र मधुरेश कुमार ने गुरुवार को मोरो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Advertisement

आवेदन में बताया गया है कि गत बुधवार की दोपहर दो लोग मेरे घर में आये और मेरी पत्नी पूजा कुमारी से जेवरात साफ कराने को कहा। वे मेरी पत्नी को झांसा देकर मंगलसूत्र, हार सेट, ढोलना, टीका व नथिया लेकर फरार हो गये। ठगों ने पूजा के हाथों में लाल रंग का पाउडर लगा दिया, जिसे सूंघते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद ठग जेवरात लेकर फरार हो गए।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share