Home Featured महिला शिक्षिका से अश्लील हरकत: युवक गिरफ्तार।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 27, 2025

महिला शिक्षिका से अश्लील हरकत: युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र की बघांत पंचायत के नवाटोल स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक को मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बुधवार को गिरफ्तार किया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार बघांत पंचायत के नवाटोल गांव का निवासी है, जबकि शिक्षिका नालंदा जिले की रहने वाली हैं और 2023 से इस विद्यालय में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से आरोपी शिक्षिका के मोबाइल पर अशोभनीय संदेश भेजकर उन्हें परेशान कर रहा था।

Advertisement

बुधवार को विद्यालय पहुंचने के दौरान उसने गलत नियत से शिक्षिका का हाथ पकड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

शिक्षिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोपी की लगातार अभद्रता का उल्लेख किया गया है। मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही जेल भेजा जाएगा। यह घटना स्थानीय स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

Share