
महिला होमगार्ड सिपाही से छेड़छाड़: दारोगा निलंबित।
दरभंगा: मोरो थाना में तैनात दारोगा रौशन कुमार को महिला होमगार्ड सिपाही से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया और न्यायालय के आदेश पर मेडिकल जांच भी कराई गई। घटना 1 दिसंबर रात 8 बजे की है।

थानाध्यक्ष दिव्या ज्योति कुमारी अवकाश पर होने से दारोगा प्रभारी थे। उन्होंने पीड़िता के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध और हल्ला सुन अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दारोगा फरार हो गए।पीड़िता ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी।

मंगलवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने थाना जाकर जांच की और एसएसपी जगुनाथ रड्डी को अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज हुआ।थानाध्यक्ष ने बताया कि 7 वर्ष से कम सजा वाले अपराध में गिरफ्तारी नहीं होती, इसलिए फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया। वरीय निर्देश पर आगे कार्रवाई जारी है।

