
Home Featured मांगों को लेकर पटना में धरना देंगे शिक्षक, प्रत्येक विद्यालय से पांच शिक्षक होंगे शामिल।
मांगों को लेकर पटना में धरना देंगे शिक्षक, प्रत्येक विद्यालय से पांच शिक्षक होंगे शामिल।
दरभंगा: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा दरभंगा की विस्तारित बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। संघ के महासचिव निर्देश पर 25 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग में होने वाले धरना में जिले के हर विद्यालय से कम से कम पांच शिक्षकों की भागीदारी अनिवार्य होगी। यह धरना विधानमंडल के समक्ष आयोजित किया जाएगा। बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें राकेश प्रसाद, सरवन नारायण चौधरी, डॉ अनिल कुमार झा, डॉ शिवनारायण प्रसाद, डॉ सत्यनारायण, सत्येंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद ओवैस अली, उमेश मंडल, डॉ रोशन कुमार सिंह, डॉ रमेश कुमार चौधरी, मो फिरोज अहमद और राजाराम मिश्रा शामिल थे।


