
मांगों को लेकर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ ने किया प्रदर्शन।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की ओर से प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य मांग प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े हर घर नल का जल योजना को जल्द से जल्द चालू करवाने। आवास योजना में नाम जोड़ने को लेकर सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

जिसमें वार्ड सदस्य संघ के नेता राजीव मणि ने कहा कि वर्तमान में वार्ड सदस्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में गरीब गुरु का आवास में नाम जोड़ने पर कर्मी मनमानी कर रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्डों में नल जल बंद है।


