मांगो को लेकर माले के बहादुरपुर प्रखंड कमिटी का प्रदर्शन।

दरभंगा: भाकपा (माले) बहादुरपुर प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक के समक्ष 11 सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, खेमस जिलाध्यक्ष जंगी यादव, हरि पासवान, गणेश महतो, प्रवीण कुमार, प्रो कल्याण भारती, नागेन्द्र मांझी, जीवछ सहनी और रामकुमार यादव आदि कर रहे थे। प्रदर्शनकारी आनाज के बदले योजना वापस लेने!” तमाम भूमिहीनों को 5 डी मिल जमींन देने, फर्जी व गलत प्रधानमंत्री आवास सूची को ख़ारिज करने, बृद्धपेंशन नियमित वितरण करने और राशन प्रति महीने देने, राशन से वंचितों को राशन देने से सम्बंधित नारा लगा रहे थे।

