मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में महिला जख्मी।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के कुशेश्वर में दो पक्षों के बीच मारपीट में दो महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी। घटना में रोसन खातून 45 वर्ष एवं उनकी पुत्री मुमताज बेगम 18 वर्ष दोनों महिला को अपने ही पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और पडोसी ने दोनों मां बेटी को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई।घटना शुक्रवार की शाम 6:00 बजे शाम की है। दोनों पीड़ितों को कुशेश्वरस्थान पीएचसी ले जाया गया जहाँ बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

