Home Featured मिथिला विश्वविद्यालय में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना।
Featured - मुख्य - August 11, 2025

मिथिला विश्वविद्यालय में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में नेट/जेआरएफ दिसंबर 2023 के छात्रों को पीएटी-2023 (PAT-2023) की नामांकन प्रक्रिया से बाहर किए जाने के विरोध में छात्रों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर जेआरएफ छात्र लोकेश राज, आदर्श बिहारी बुद्ध प्रिय, राहुल पासवान और सरोज कुमार मौजूद रहे।

Advertisement

आरवाईए (RYA) राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन नियमों की खुली अवहेलना कर रहा है। उनके अनुसार, नोटिफिकेशन से लेकर साक्षात्कार तक की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। एक सत्र के छात्रों को मौका दिया जा रहा है, जबकि नेट/जेआरएफ दिसंबर 2023 के छात्रों को बाहर कर दिया गया है।

Advertisement

आइसा नेता प्रिंस राज ने भी पीएटी-2023 की चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण रोस्टर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। छात्रों ने इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन भी सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने साक्षात्कार का पूरा परिणाम सार्वजनिक करने और आरक्षण रोस्टर की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

Advertisement

छात्र नेता सुनील कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि अगर नेट/जेआरएफ दिसंबर 2023 के छात्रों का नामांकन नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के समर्थन में आरवाईए जिला अध्यक्ष ओणम सिंह, दिलीप कुमार, संदीप कुमार और राजू कर्ण सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

Advertisement

Share