Home Featured एमएसयू ने की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा: छात्र मौत व मां आत्महत्या पर न्याय की मांग।

एमएसयू ने की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा: छात्र मौत व मां आत्महत्या पर न्याय की मांग।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल के हॉस्टल में कक्षा दो के नौ वर्षीय छात्र कश्यप कुमार की मौत के तीन माह बाद भी निष्पक्ष जांच न होने और दोषियों पर कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार टूट गया। न्याय की आस में भटक रही मां मनीषा कुमारी मानसिक तनाव में 29 दिसंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान 30 दिसंबर को डीएमसीएच में उनका निधन हो गया।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याभूषण राय, सचिव उदय नारायण झा, छात्र नेता अमन सक्सेना एवं नीरज क्रांतिकारी ने इस मामले में प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार आवेदन और अनुरोध के बावजूद डीआईजी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं की, जिससे आक्रोश चरम पर है।इसी विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की है। संगठन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को तत्काल सजा दी जाए।

Share