Home Featured मुकदमा निष्पादन में शिथिलता को लेकर नगर थानाध्यक्ष से कारणपृक्षा, अदालत में उपस्थित होने का आदेश।

मुकदमा निष्पादन में शिथिलता को लेकर नगर थानाध्यक्ष से कारणपृक्षा, अदालत में उपस्थित होने का आदेश।

दरभंगा: सुप्रीम कोर्ट और पटना हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के बाबजूद पुराने मुकदमों के निष्पादन में नगर थानाध्यक्ष की शिथिलता को लेकर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत ने नगर थानाध्यक्ष को कारणपृक्षा जारी कर 7 मई को न्यायालय में सदेह हाजिर होकर अपना जबाब देने का आदेश दिया है।

Advertisement

विशेष न्यायाधीश श्री झा ने नगरथाना से सन्दर्भित जीओ वाद सं.89/08,राज्य बनाम लल्ला पासवान के मामले में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा को नगर थानाध्यक्ष के विरूद्ध कार्यवाही प्रारंभ करने हेतू कोर्ट आदेश की प्रति भेजी है। थानाध्यक्ष की लापरवाही और कार्य में शिथिलता के कारण बर्ष 2008 का मुकदमां लंबित है।

Advertisement

उच्चतम न्यायालय और पटना उच्च न्यायालय का दिशा निर्देश है कि पुराने वादों का त्वरित निष्पादन किया जाय। इस मामले में न्यायालय से जारी कूर्की आदेश का अनुपालन और जमानतदारों के विरुद्ध निर्गत नोटिस का तामिला, सोमवार तक नगर थानाध्यक्ष द्वारा नही कराया गया है और न हीं किसी प्रकार की कोई सुचना ही अदालत को दी गई है।

Advertisement

थानाध्यक्ष के इस कृत्य और शिथिलता तथा लापरवाही के कारण यह मुकदमां करीब 17 बर्षों से न्यायालय में लंबित है। अदालत ने थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर 7 मई को कोर्ट में हाजिर होकर जबाव दाखिल करने का आदेश दिया है।

Advertisement
Share