
मोदी सरकार में वापस हुई मिथिला की प्राचीन गरिमा : सांसद।
दरभंगा: केंद्र की मोदी सरकार तथा बिहार की डबल इंजन सरकार में मिथिला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। सड़क स्वास्थ्य शिक्षा मनोरंजन आधारभूत संरचना के साथ-साथ विकास का कोई ऐसा आयाम नहीं जहां विकास की रोशनी नहीं पहुंची है।

इसलिए 24 अप्रैल को दरभंगा सीमा से सटे मधुबनी के विदेश्वरस्थान में प्रस्तावित कार्यक्रम में विशाल भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी जिसके लिए बुथ स्तर के आमजनों के कार्यकतार्ओं की सूची तैयार की जा रही है। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बैठक में भी उपरोक्त बातें कही।

स्थानीय मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सहनी की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप प्रधान के संचालन में आयोजित विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में डॉ. ठाकुर ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि पीएम मोदी के शासन में बिहार खासकर मिथिला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है तथा यहां की बाढ़ जैसी मौलिक समस्याओं के समाधान के लिए की गई पहल चर्चा का विषय है। सांसद डॉ. ठाकुर ने पीएम की सोंच को मिथिला क्षेत्र के संजीवनी बताते हुए कहा कि कोशी कमला बलान जैसी नदियों में आनेवाले बाढ़ की समस्या के लिए भागीरथी पहल की गई है।

केंद्रीय बजट में इसके लिए ग्यारह हजार करोड रुपए का प्रावधान इसका ज्वलंत उदाहरण है। सांसद डॉ. ठाकुर ने बैठक में कीरतपुर प्रखंड के बन रहे बड़े बड़े पुलों तथा सड़कों की चर्चा करते हुए कहा कि विकास के पैमाने पर भौगोलिक रूप से यह क्षेत्र सबसे पिछड़ा हुआ था, लेकिन मोदी सरकार की भगीरथी पहल का नतीजा है कि आज यहां का विकास दूसरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एक एक कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी बनती है कि यह कार्यक्रम एक उदाहरण बन सके। विधानसभा स्तरीय इस बैठक में जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मंच के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार चौधरी, मणिकांत मिश्रा, महावीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश झा, प्रवीण कुमार, काली साहु, हीरा ठाकुर, पंकज झा, महिला मोर्चा की आरती देवी, रामबिलास भारती, शत्रुघ्न सहनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार सहनी, विनोद चौधरी, तिरपित यादव आदि मौजूद थे।

