Home Featured युवक को गोली मारकर किया घायल, कमला बलान नदी के तटबंध पर घात लगाकर अपराधियों ने की वारदात।

युवक को गोली मारकर किया घायल, कमला बलान नदी के तटबंध पर घात लगाकर अपराधियों ने की वारदात।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना कमला बलान नदी के पश्चिमी तटबंध पर उस समय हुई जब युवक डेरा की ओर जा रहा था।

Advertisement

घायल की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के बिसुनिया गांव निवासी राजीव राय (40 वर्ष), पिता लक्ष्मी राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात भोजन करने के बाद राजीव अपने डेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांध पर जय जय राम यादव के मकई खेत के पास गांव के ही अजीत राय, अविनाश राय, अखिलेश राय और दिलखुश राय सहित पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया और गोली चला दी। गोली उनके पैर में घुटने के नीचे लगी।

Advertisement

गोली लगते ही राजीव राय शोर मचाने लगे। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत पीएचसी कुशेश्वरस्थान ले गए। वहां डॉक्टर रंजन चतुर्वेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।

Advertisement

प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने कहा कि फर्द बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने बांध क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Advertisement

इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों के मनोबल इतने बढ़ गए हैं कि वे खुलेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं।

 

Share