Home Featured युवक को नंगा कर सरेआम पेड़ से बांध कर पिटाई का वीडियो वायरल।

युवक को नंगा कर सरेआम पेड़ से बांध कर पिटाई का वीडियो वायरल।

दरभंगा: दरभंगा में एक युवक को नंगा कर पीटने का वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गयी है। इस तालिबानी कृत्य के सामने आने के बाद पुलिस भी अब जांच की बात कह रही है। वीडियो में सरेआम गांव के कुछ युवक उस युवक को तालिबानी सजा देते दिखे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि वॉयस ऑफ दरभंगा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

वायरल वीडियो कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मसानखोन गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पेड़ में एक युवक को बांध दिया गया है। पहले उसके सारे कपड़े उतारे जाते हैं। आखिर में उस युवका अंडरगारमेंट भी खींचकर हटा दिया जाता है। जब पेड़ में बंधा युवक पूरी तरह से नग्न हो जाता है तो वहां मौजूद लोग उसकी पिटाई शुरू करते हैं।

Advertisement

उसके बाद लात-थप्पड़ और डंडे से पिटाई का दौर शुरू होता है। इसके बाद चप्पल से उसके चहरे सहित शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार किया जाता है। वहीं मौजूद कुछ युवक युवक की पिटाई का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं। पेड़ में बंधा युवक रहम करने की गुहार भी लगाता दिख रहा है, लेकिन निर्मम भीड़ उस पर लगातार वार करती दिख रही है। पकड़े युवक ने अपना नाम कुंदन शर्मा बताया है। उसने बताया कि वह भीड़ से लगातार रहम की दुहाई करता रहा, लेकिन उसकी किसी ने एक ना सुनी ओर लगातार पिटाई करते रहे।

Advertisement

युवक कुंदन शर्मा की पिटाई के पीछे की वजह क्या है यह साफ नहीं हो पाया है। हालांकि गांव वालों से बातचीत में अवैध शराब के धंधे से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। पूरे मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है। ग्रामीणों में भी वीडियो वायरल होने के बाद गुस्सा है।

Share