Home Featured रंगदारी नहीं देने पर युवक पर तलवार से हमला, प्राथमिकी दर्ज।

रंगदारी नहीं देने पर युवक पर तलवार से हमला, प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पोहद्दी बेला गांव में रंगदारी की मांग को लेकर एक युवक पर हमला किया गया। गुलशन कुमार देव और आनंद कुमार देव ने अनिल कुमार देव के बेटे राहुल से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। राहुल द्वारा मना करने पर दोनों ने तलवार से हमला कर दिया।

Advertisement

हमले में राहुल के जांघ, कोहनी, हाथ की उंगली और घुटने पर चोटें आईं। इस दौरान राधाकृष्ण लाल देव और सीतीया देवी भी लाठी लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने भी राहुल की पिटाई की। आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ा और बाइक को भी तोड़ने की कोशिश करने लगे।

Advertisement

चारों आरोपियों ने परिवार को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के जमा होने पर चारों मौके से फरार हो गए। घायल राहुल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर ले जाया गया। हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।

Advertisement

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Share