
राजा सल्हेश पूजा को लेकर रहिटोल में बैठक, पूजा की तिथि तय।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिपट्टी पंचायत अंतर्गत रहिटोल गांव में आगामी राजा सल्हेश पूजा को लेकर रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फकीरा पासवान ने की। बैठक में पूजा आयोजन को सफल बनाने के साथ-साथ गांव के विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान राजा सल्हेश पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें दिलीप पासवान को अध्यक्ष, बबलू पासवान को उपाध्यक्ष, ललन पासवान को महासचिव, मटुन पासवान को सचिव, लक्ष्मण कुमार पासवान को कोषाध्यक्ष, राहुल पासवान को उपकोषाध्यक्ष, संतोष पासवान को संयोजक, जबकि प्रदीप पासवान, गनौर पासवान, धर्मेंद्र पासवान, लालबाबू पासवान, अमरजीत पासवान, मदन पासवान एवं अजय पासवान को सक्रिय सदस्य मनोनीत किया गया।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष राजा सल्हेश पूजा का आयोजन 25 जुलाई को किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी पूजा को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि रहिटोल स्थित ऐतिहासिक राजा सल्हेश मंदिर में वर्षों से पूजा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होता आ रहा है।

पूजा के दिन मनार कलाकारों द्वारा देवी-देवताओं की झांकियों एवं पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के बीच आस्था और उत्साह का संचार करता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार इस मंदिर में साक्षात देवी-देवताओं का वास है, और यहां श्रद्धा से की गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

बैठक में भारत पासवान, सूरज कुमार, दीपक कुमार, सुबोध पासवान, रघुबीर पासवान, दशरथ पासवान, राम जतन पासवान, रतन पासवान, प्रेमशंकर पासवान, रवि पासवान, राम विनोद पासवान, अनिल पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


