Home Featured राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट का मैथिली संस्करण शुरू होना मिथिलावासियों के लिए गौरव की बात : सांसद।
Featured - मुख्य - July 29, 2025

राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट का मैथिली संस्करण शुरू होना मिथिलावासियों के लिए गौरव की बात : सांसद।

दरभंगा: भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार मिथिला और मैथिली के समग्र उत्थान के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार प्रारंभ से ही मैथिली भाषा के संरक्षण, संवर्धन और विस्तार के लिए प्रयासरत रही है।

Advertisement

उन्होंने राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट का मैथिली संस्करण शुरू किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। अब राष्ट्रपति भवन से संबंधित नीतिगत फैसले, कार्यक्रम, भाषण, ऐतिहासिक दस्तावेज और सभी गतिविधियों की जानकारी मैथिली भाषा में भी प्राप्त की जा सकेगी।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी स्थान मिला। अब राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट का मैथिली में संस्करण शुरू होना सरकार की भाषाई समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से राष्ट्रपति भवन का इतिहास, वास्तुकला, भाषण, पदग्रहण समारोह, पुरस्कार वितरण सहित सभी जानकारी मैथिली में डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी।

Advertisement

डॉ. ठाकुर ने कहा कि यह कदम न केवल मैथिली भाषा को बढ़ावा देगा, बल्कि भारत के बहुभाषी समाज को भी सम्मान देने वाला प्रयास है। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति भवन का आभार जताया।

Share