
राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना भाजपा का उद्देश्य : सांसद।
दरभंगा: भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि भारत का अतीत स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आर्थिक भौगोलिक, सामरिक तथा आध्यात्मिक रूप से भारत का स्थान विश्व स्तर पर श्रेष्ठतम माना जाता था।
कालांतर में मुगलों तथा अंग्रेजी हुकूमत ने भारतीय अस्मिता को खंडित कर दिया तथा आजादी के बाद लंबे समय तक शासन में रहने के बाबजूद कांग्रेस नेताओं ने सत्ता को लुट खसोट का माध्यम बना कर रखा। केंद्र में भाजपा तथा एनडीए के शासन में आते ही भारत को हर दृष्टि से सक्षम तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रद्धेय अटल के नेतृत्व में जिस अभियान को शुरू किया गया, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में वह अभियान आज सफल साबित हो रहा है। वास्तविकता यही है कि राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना ही भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है।

सांसद डॉ. ठाकुर ने राष्ट्रीय महासचिव तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री चुग को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को महाराष्ट्र में सफल बनाने के लिए इस टीम के सदस्यों के साथ लगातार प्रवासी बिहारियों के बीच बैठक किया जा रहा है तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता बनाकर केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जा रही है।


