
रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत।
देखिये वीडियो भी
दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम के निकट एक रिक्शा चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी भुवनेश्वर पासवान का 38 वर्षीय पुत्र पंच्चू पासवान बताया जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पंच्चू अचानक रिक्शा से गिरकर छटपटाने लगा और बेहोश हो गया। इसी बीच सड़क से गुजर रही डायल 112 की पुलिस टीम को लोगों ने रोककर सूचना दी। जिसके बाद 112 पर तैनात पुलिस जवान गुंजा कुमारी ने घटना की जानकारी लहेरियासराय थाना को दी। दलबल के साथ पहुंचे लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने आनन-फानन में रिक्शा चालक को डीएमसीएच भेजा। साथ ही उसके पास से बरामद मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी।

इधर,डीएमसीएच इमरजेंसी में चिकित्सकों ने रिक्शा चालक पंच्चू पासवान को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि परिजनों के आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

