Home Featured रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन निर्माण का भूमि पूजन करेंगे राज्यपाल, तैयारी पूरी।
Featured - मुख्य - April 13, 2025

रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन निर्माण का भूमि पूजन करेंगे राज्यपाल, तैयारी पूरी।

दरभंगा: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के लक्ष्मीपुर, लहेरियासराय अवस्थित कार्यालय परिसर में भूमि पूजन की जानकारी साझा करते हुए रेड क्रॉस, दरभंगा के चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा ने कहा कि  राज्यपाल के द्वारा रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेड क्रॉस के सभी सदस्यों को सक्रिय सहभागिता देने की बात कही। इस अवसर पर रेड क्रॉस के राज्य प्रतिनिधि डा. आर. बी खेतान ने रेड क्रॉस के लक्ष्मीपुर,लहेरियासराय अवस्थित अपने स्थायी परिसर में भूमि पूजन होने को रेड क्रॉस परिवार के लिए बड़ा दिन बताया।

Advertisement

साथ ही उन्होंने रेड क्रॉस के इस अभियान में सूबे पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिले सहयोगों के संस्मरण को साझा किया। रेड क्रॉस दरभंगा के सचिव मनमोहन सरावगी ने बताया रेड क्रॉस दरभंगा वर्षों से इस घड़ी की प्रतीक्षा में था, सो सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Advertisement

साथ ही उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के उपरांत संबोधन कार्यक्रम प्रेक्षागृह लहेरियासराय में रखा गया है। रेड क्रॉस के पेट्रोन नीरज खेडिया ने बताया कि कल के कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी, मदन सहनी, जीवेश मिश्र, हरि सहनी, सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, मेयर अंजुम आरा, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी सहित जिला के सभी विधायक एवं विधान पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। मौके पर पेट्रोन राजेश बोहरा, आत्म प्रकाश सर्राफ, संयुक्त सचिव आलोक कुमार,फहद आब्दि, एक्सक्यूटिव मेंबर रजी अख्तर, कुमार आदर्श, डा. अजहर सुलेमान, आशीष सर्राफ, मनीष कुमार, आनंद अंकित, उज्ज्वल कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share