Home Featured रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, नहीं हो सकी पहचान।

रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, नहीं हो सकी पहचान।

दरभंगा: जिले में शनिवार को रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। लाश की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। गर्दन कटी हुई थी। चेहरा बुरी तरह से रगड़ा हुआ था। ऐसी स्थिति में महिला की पहचान मुश्किल हो गई। शव दोनों पटरियों के बीच पड़ी थी।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ट्रैक पर सो गई होगी। ट्रेन गुजरने से गर्दन कट गई। चेहरा घिस गया। रेलवे कर्मचारियों ने शव को ट्रैक से हटाकर किनारे कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जाले थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी की मदद से शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

Advertisement

घटना दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन और गररी रेल फाटक के बीच की है।

स्थानीय युवक मोहम्मद फैयाज ने बताया कि मैं कोचिंग से लौट रहा था। बच्चों ने बताया कि ट्रैक पर महिला का शव पड़ा है। उसने मौके पर पहुंचकर देखा। मो. इजराफिल ने बताया कि शव जोगियारा और गररी के बीच ट्रैक पर मिला। रेलवे कर्मचारियों ने शव को ट्रैक से हटाकर साइड में फेंक दिया, जो गलत है।

Advertisement

आरपीएफ जवान कृष्ण नारायण सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की पुष्टि की, लेकिन कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

Advertisement

जाले थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि महिला की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर भेजा गया है। अब तक पहचान नहीं हो सकी है। महिला का सिर धड़ से अलग था। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल कलेक्ट करवाया गया है।

Share