Home Featured लंबी सेवा के बाद चार पुलिसकर्मी हुए रिटायर, एसएसपी ने किया सम्मानित।
Featured - मुख्य - September 3, 2025

लंबी सेवा के बाद चार पुलिसकर्मी हुए रिटायर, एसएसपी ने किया सम्मानित।

दरभंगा: बिहार पुलिस में 36 वर्षों तक सेवाएँ देने वाले सब-इंस्पेक्टर हीरा पासवान बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा, जगुनाथ रेड्डी उर्फ जला रेड्डी ने उन्हें सम्मानित किया। एसएसपी कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में कुल चार पुलिसकर्मियों को फूलमाला, चादर और सेवा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी श्री रेड्डी ने कहा कि सेवा-निवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है। “हम आशा करते हैं कि सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ रहेंगे और अपने परिवार के साथ जीवन का आनंद उठाएँगे।”

Advertisement

सेवानिवृत्त एसआई हीरा पासवान ने भावुक होते हुए कहा कि पुलिस विभाग में बिताए 36 वर्ष कई चुनौतियों और अनुभवों से भरे रहे। “31 अगस्त 2025 को रिटायर होने के बाद आज एसएसपी महोदय से सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गर्व का क्षण है। इसके लिए मैं उनका आभारी हूँ।”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि अब वे शेष जीवन अपने परिवार और बच्चों के साथ बिताना चाहते हैं तथा आगे व्यवसाय की ओर भी कदम बढ़ाएँगे। समारोह में श्री पासवान का पूरा परिवार मौजूद था। विदाई के बाद परिवार के सदस्यों ने एसएसपी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस क्षण को यादगार बताया।

Advertisement

Share