Home Featured लड़की के साथ हुए छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच झड़प।

लड़की के साथ हुए छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच झड़प।

दरभंगा : परिवार की लड़की के साथ दूसरे मोहल्ले के युवकों के द्वारा छेड़खानी करने पर विरोध जताना स्वजन को मंहगा पड़ गया। आरोपित युवकों ने शुक्रवार को लड़की के स्वजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और घर पर जमकर पथराव किया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बताया जाता है कि बुधवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी एक लड़की पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान चकजोहरा निवासी चार-पांच युवकों ने फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की। लड़की ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिस पर स्वजन ने आरोपित युवकों के मां-बाप से शिकायत किया। बताया जाता है कि शुक्रवार को इसी बात को लेकर आरोपित युवकों ने डंडा, बांस,तलवार आदि लेकर लड़की के स्वजन पर हमला कर दिया। पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि शुक्रवार को नमाज पढ़कर मस्जिद से घर लौट रहे थे। इसी दौरान 10-15 लड़के घेरकर पीटने लगे। मुझे बचाने आए पिता,चाचा एवं भाई को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। वहां से भागकर किसी तरह से घर आ गये। इसके बाद आरोपितों ने घर पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने घर के बाहर तोड़फोड़ किया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। उन्होंने हवाई फायरिंग करने भी बात बताई है।

Advertisement

इधर,मौके पर पहुंची लहेरियासराय पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया गया। मामले की पुलिस जांचकर रही हैं।

Share