Home Featured लहेरियासराय के नए थानाध्यक्ष ने दिया योगदान, कहा आमलोगों की सेवा ही प्राथमिकता।

लहेरियासराय के नए थानाध्यक्ष ने दिया योगदान, कहा आमलोगों की सेवा ही प्राथमिकता।

दरभंगा: कानून विरोधी काम करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह कितनी भी बड़ी पैठ क्यों न रखते हों। गलत प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रहेगी। उक्त बातें लहेरियासराय थानाध्यक्ष के पद पर योगदान करने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कही।

Advertisement

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आम नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। मैं 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। किसी भी तरह की कठिनाई हो तो थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। हलांकि डायल 112 भी पूरी तरह सक्रिय है, उनसे भी घटना से संबंधित सहायता लिया जा सकता है।

Advertisement

वहीं उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी पर पैनीनजर रहेगी। पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार ने शुक्रवार को लहेरियासराय थाना अध्यक्ष के रूप में योगदान दिया है। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने मिथिला क्षेत्र के डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया है।

Advertisement

बता दें कि 15 दिन पूर्व थानाध्यक्ष दीपक कुमार का स्थानांतरण पटना जिला होने के बाद से पद खाली था। इधर बहेड़ी थानाध्यक्ष के पद पर सूरज कुमार गुप्ता को तैनात किया गया है। पूर्व थानाध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी को एसएसपी ने पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया है।

Advertisement
Share