Home Featured लहेरियासराय स्टेशन पर रक्सौल-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव शुरू, सांसद बोले- आमजनों को मिलेगी बेहतर सुविधा।
Featured - मुख्य - August 16, 2025

लहेरियासराय स्टेशन पर रक्सौल-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव शुरू, सांसद बोले- आमजनों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

दरभंगा: लहेरियासराय स्टेशन पर रविवार से रक्सौल-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में मिथिला का सर्वांगीण विकास शामिल है। रेलवे कनेक्टिविटी में हुए अब तक के कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि केंद्र सरकार आमजनों को हर दृष्टि से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

कार्यक्रम में सांसद डॉ. ठाकुर ने बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी, भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम, डीसीएम, वाणिज्य प्रबंधक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव की शुरुआत की। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को मिथिला की परंपरा अनुसार पाग-अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया।

Advertisement

सांसद ने कहा कि रक्सौल-हावड़ा जैसी लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव लहेरियासराय की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसकी आज से पूर्ति हो गई है। यह इस बात का संकेत है कि अब स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का नया अध्याय शुरू हो चुका है।

Advertisement

मंत्री संजय सरावगी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद डॉ. ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ठहराव न केवल दरभंगा विधानसभा बल्कि पूरे जिले के यात्रियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, उदय शंकर चौधरी, सुजीत मल्लिक, अभयानंद झा, सोनी पूर्वे, मीना देवी, मीरा देवी, ज्योतिर्कृष्ण लवली, नरेंद्र झा, तनवीर हसन, भूपेंद्र किशोर, मनोज कुमार पप्पू, कन्हैया पासवान, ध्रुव मंडल, प्रेम कुमार रिंकू, पारसनाथ चौधरी, नवीन चौधरी, रामाज्ञा चौधरी, राजीव मिश्र, अश्विनी साह, शिवम झा, विकास विवेक चौधरी, आशुतोष झा, प्रकाश चंद्र मिश्र, सूरज चौधरी, जयशंकर झा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share