
लापता युवक की छह दिनों बाद बगीचे में मिली लाश, चेहरा था जला हुआ।
दरभंगा: जिले में 9 मई की रात राहुल कुमार (18) की हत्या हुई थी। घटना के छठे दिन राहुल की लाश घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली है। आम के बगीचे में शव पड़ा था। कमर से नीचे का हिस्सा गल चुका था। उसमें कीड़े लगे थे। चेहरा भी जला हुआ था।

लाश से बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी। जहां लाश थी वहां एक व्यक्ति ताड़ी उतारने के लिए पहुंचा था। बदबू से वो लाश तक पहुंचा और गांव वालों की सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आई। बदबू इतनी तेज थी कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को रुमाल का सहारा लेना पड़ा।

राहुल भाई संजीत कुमार ने कहा है कि मेरे भाई के चेहरे पर तेजाब डाला गया है। उसकी हत्या हुई है। बसंतपुर डीह गांव के आम गाछी के पास लाश मिली।
अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के दिघरा गांव का निवासी है। राहुल के भाई संजीत ने कहा कि राहुल बारात में जाने के लिए निकला था, लेकिन बारात की गाड़ी निकल चुकी थी, इसलिए राहुल घर लौट आया था। दो लड़कियों ने राहुल को फोन के बाहर बुलाया था। राहुल अपने दोस्त कौशल के साथ बाइक से घर से निकला।

घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राहुल अपने दोस्त के साथ गया था। वहां दो लड़कियां भी थीं। कौशल और एक लड़की सड़क पर बाइक पर बैठे हुए थे। दूसरी लड़की और राहुल बगीचे में गए थे। थोड़ी देर बाद नंदू नाम का एक व्यक्ति वहां पहुंचा, जिसे देखकर कौशल और दूसरी लड़की बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
राहुल से साथ मिलने वाली लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि नंदू बगीचे में गया। वहां दो लोग और आ गए। उनलोगों ने मिलकर राहुल को पकड़ लिया।

संजीत ने आरोप लगाया है कि लड़की के भाई और माता-पिता ने राहुल की हत्या की है। कौशल की भी संलिप्तता का भी आरोप लगाया। पहले से साजिश रची गई थी। गाछी में पहले से लोग घात लगाए बैठे थे। लड़की भाग गई, लेकिन राहुल पकड़ा गया।
संजीत ने बताया कि कौशल गांव के कुछ दोस्तों को बुलाकर बाइक ले गया, लेकिन घटना की जानकारी नहीं दी। अगले दिन पूछने पर उसने मामले की जानकारी दी। आज शव आम के बगीचे मे पड़ा था।
घटनास्थल पर पतोर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार, एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, हायाघाट थानाध्यक्ष रुदल कुमार दल-बल के साथ कैंप कर रहे हैं। पुलिस लाइन से व्रज वाहन भी पहुंचा था।
सर्किल इंस्पेक्टर अनोज कुमार ने बताया कि शव 6-7 दिन बाद मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। टीम सेंपल कलेक्ट कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

