Home Featured लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार, बारिश की संभावना।
Featured - मुख्य - September 1, 2023

लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार, बारिश की संभावना।

दरभंगा: मौसम एक बार फिर से सुहाना होने का संकेत दे रहा है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान भी यही बता रहा है। आने वाले 48 घंटों में बिहार के अनेक स्थान पर मध्यम बादल छाए रहने की संभावना बन रही है। हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 4-5 दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। शुक्रवार को पूसा मौसम विभाग ने 6 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 2-3 सितंबर को दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, बेगूसराय, वैशाली, सिवान, गोपालगंज सहित पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण में पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य जिलों में मुख्य रूप से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।

Advertisement

सुबह में हवा में 85 से 95 % तक नमी रह सकती है इस अवधि में हवा की रफ्तार करीब 8 से 10 किमी. प्रतिघंटा रह सकती है। जिसकी वजह से पूर्वानुमान अवधि में सुबह में हवा में 85 से 95 फीसदी तक नमी रह सकती है।

Advertisement

वहीं, दोपहर में यह घटकर 65 से 75 फीसदी पर पहुंच सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तापमान को लेकर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

Share