
वक्फ़ संशोधन कानून रद्द करने के लिए निकला जाएगा मौन जुलूस।
दरभंगा: वक्फ़ संशोधन कानून रद्द करने को लेकर,संविधान बचाओ,लोकतंत्र बचाओ,देश बचाओ अभियान दरभंगा बिहार के तत्वाधान में 7 अप्रैल 2025 को 3 बजे स्थान मदरसा हामिदिया, किलाघाट दरभंगा चौक पर संयोजक नफीसुल हक़ रिंकू जी की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कांफ्रेंस में किलाघाट शाही मस्जिद के इमाम मोo वारिस अली हुसैन अंसारी,सिबगतुल्ला उर्फ डब्बू खान, अधिवक्ता मुमताज़ आलम, अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी, नेयाज अहमद,राज्य उपाध्यक्ष इंसाफ मंच सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य,सचिन राम प्रधान महासचिव महानगर राजद दरभंगा,राजू पासवान जिलाध्यक्ष भीम आर्मी, रेयाज खान कादरी, मोo तमन्ने, तारिक रजा, सैय्यद आफताब अशरफ,आश मोहम्मद, मोo दिशाद, मोo उमर, तारिक अहमद खान,सहित कई दर्जनों संविधान को मानने वाले गणमान्य शामिल हुए।

प्रेस को संबोधित करते हुए नफीसुल हक़ रिंकू जी ने कहा कि दिनांक 12 अप्रैल 2025 को दिन शनिवार को सुबह 9 बजे स्थान मदरसा हामिदिया,किलाघाट दरभंगा से वक्फ़ संशोधन कानून रद्द करने को लेकर के मौन जुलूस निकाला जाएगा।
यह जुलूस नाका 5, नाका 6, लोहिया चौक होते हुए जिला मुख्यालय लहेरियासराय धरना स्थल तक जाएगी,साथ ही नफीसुल हक़ रिंकू ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने वक्फ़ संशोधन कानून को रद्द नहीं किया तो इसको लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित सभी सदस्यों ने भी अपने विचार रखें।


