Home Featured वाणेश्वरी मंदिर में हुए चोरी को लेकर एमएसयू ने शुरू किया आमरण अनशन।

वाणेश्वरी मंदिर में हुए चोरी को लेकर एमएसयू ने शुरू किया आमरण अनशन।

दरभंगा: सिद्धपीठ वाणेश्वरी भगवती मंदिर में गत 20/21 फरवरी की रात हुई चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं होने से आक्रोशित एमएसयू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से मंदिर प्रांगण में एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदित्य मंडल एवं रमेश बाबा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

Advertisement

एमएसयू कार्यकर्ताओं ने एक माह बीत जाने के बाद भी उद्भेदन नहीं होने के पीछे पुलिस प्रशासन की उदासीनता का आरोप लगाया है। अनशन में बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक यह अनशन जारी रहेगा।

Advertisement

दूसरी ओर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होकर इस संघर्ष का समर्थन कर रहे हैं। इस मौके पर मंदिर के पुजारी प्रवीण पाठक, मुकेश पाठक सहित मिथिला स्टुडेंट यूनियन के अजय कुमार साहु, राकेश मिश्रा, परमानंद यादव, संजीव झा, निखिलेश झा, मुकेश यादव, प्रकाश राय, बैजू माली, देवचंद्र झा, गिरधारी झा, कपिलेश मुखिया, दशरथ मुखिया, महेंद्र मंडल, उदयकांत मिश्र सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। ज्ञात हो कि इसको लेकर विधायक ललित कुमार यादव ने बिहार विधानसभा में सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।

Advertisement
Share