Home Featured वार्ड चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे दरभंगा के सांसद , महायुती की बंपर जीत का दावा।
Featured - मुख्य - January 11, 2026

वार्ड चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे दरभंगा के सांसद , महायुती की बंपर जीत का दावा।

दरभंगा: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एनडीए सरकार के विकास कार्यों व पीएम मोदी की छवि की गूंज सुनाई दे रही है। दरभंगा से भाजपा सांसद व लोकसभा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर मुंबई पहुंचे और कांदिवली, दिलौरी व डिंडोशी विधानसभा के वार्डों में जनसंपर्क कर महायुती प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

Advertisement

डॉ. ठाकुर ने वार्ड-23 में शिवकुमार झा, वार्ड-24 में स्वाती जायसवाल, वार्ड-43 में विनोद मिश्रा व वार्ड-40 में भाजपा-शिवसेना-आरपीआई समर्थित संजय आहाडे के समर्थन में अभियान चलाया। हर गली-घर से मिले भरोसे को भाजपा की ताकत बताते हुए कहा कि यह विकास व सेवा की प्रेरणा देता है।गोरेगांव ईस्ट के वार्ड-40 में गठबंधन कार्यकर्ताओं की एकता देखी। डॉ. ठाकुर ने बूथ स्तर पर रणनीति बनाते हुए केंद्र-राज्य उपलब्धियों व मोदी छवि की चर्चा का आह्वान किया। महायुती को विकास का पर्याय बताते हुए एकतरफा जीत का दावा किया।

Share