
वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत।
दरभंगा: चट्टी चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम मेकना निवासी दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में अरुण लाल देव के पुत्र ऋषि कुमार और अजय लाल देव के पुत्र मुकेश कुमार शामिल हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। दिवंगत के आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसी गांव के फलित लाल देव के पुत्र वीर कुमार घायल हैं।

उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। पंचायत के उप मुखिया गौरी लाल देव, विनोद साह, सोनू कुमार साहनी, ललित मंडल, विपुल राय, फूल सिंह लाल देव, बबलू लाल देव, शंकर साह सहित कई लोग मौजूद रहे।


